वि-चित्र-But-सत्य

यह है हमारी विचित्र विडंबना श्रृंखला – जहाँ पुरानी यादें और नए ज़माने की सच्चाई टकराकर कहानियाँ बनाती हैं। आइए, इस सफर में हमारे साथ चलें।

1. अब Word Dictionary ICU में और Mobile मस्तियों में

कार्टून चित्र जिसमें बूढ़ी डिक्शनरी ICU में लेटी है और मोबाइल फोन हँसते हुए उसे चिढ़ा रहा है, आधुनिक दौर की विदंबना को दर्शाते हुए।

कभी ज्ञान का खज़ाना मानी जाने वाली डिक्शनरी आज ICU में है। मोबाइल मस्तियों में हँस रहा है, क्योंकि अब शब्दों की तलाश Google से होती है, किताब से नहीं।

2. Old Telegram gone, New Telegram on!

कार्टून चित्र जिसमें पुरानी टेलीग्राम सेवाएँ दीवार पर माला पहने दिख रही हैं और मोबाइल स्क्रीन पर नया टेलीग्राम ऐप हँसते हुए उसे चिढ़ा रहा है, तकनीकी बदलाव की विदंबना दर्शाते हुए।

कभी संदेश भेजने के लिए घंटों लगते थे, आज Telegram App सेकंडों में forward हो जाता है। वक्त बदल गया, अंदाज़ बदल गया।

3. जब Landline ने जोड़ा, Mobile ने तोड़ा!

कार्टून चित्र जिसमें एक ओर पति-पत्नी पुराने समय में लैंडलाइन फोन के साथ आराम से बातें कर रहे हैं, और दूसरी ओर वही पति-पत्नी आधुनिक दौर में मोबाइल फोन में व्यस्त होकर एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं।

कभी Landline की घंटी रिश्तों को जोड़ती थी — लोग साथ बैठकर घंटों बातें करते थे।
आज Mobile ने वही जगह ले ली, पर अब बातें कम और स्क्रीन टाइम ज़्यादा है।
तकनीक ने हमें जोड़ने का वादा किया था, पर कहीं न कहीं दूरी भी बढ़ा दी।

चंदा मामा से मोबाइल मामा तक का सफ़र

एक चित्र जिसमें दो दृश्य दिखाए गए हैं — बायीं ओर माँ अपने बच्चे को गोद में लेकर चाँद दिखाते हुए प्यार से खाना खिला रही है, और दायीं ओर माँ मोबाइल में व्यस्त है जबकि बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खा रहा है। ऊपर चाँद नाराज़ चेहरा बनाए हुए है।

पहले चाँद मामा बच्चों को बुलाते थे — अब मोबाइल मामा ने उनकी कुर्सी छीन ली।
माँ गाने गाकर दाल-भात खिलाती थी, आज earphone लगाकर ‘reel scroll’ करती है।
बच्चे की आँखें अब आसमान नहीं, स्क्रीन पर टिकी हैं।

12 thoughts on “वि-चित्र-But-सत्य”

  1. Pingback: “वि-चित्र: मोबाइल से दूर रहो… लेकिन पढ़ाई भी मोबाइल से!”

  2. Pingback: 5 amazing examples of screen free life

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top