Tyre se pradushan kaise hoti hai?

Tyre se pradushan kaise hoti hai? : यह तस्वीर दिखाती है कि कैसे एक टायर सड़क पर घिसने से उसका रबड़ माइक्रोप्लास्टिक बन जाता है।

हम आज ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ नज़र घुमाते ही किसी न किसी तरह का प्रदूषण दिखाई दे जाता है। हवा, पानी और ध्वनि प्रदूषण के बारे में तो हम बचपन से पढ़ते आए हैं, लेकिन आज एक नया और कम चर्चा वाला सवाल देखते हैं—“Tyre se pradushan kaise hoti hai?”

इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए एक छोटी कार—जैसे Maruti Alto—का नया टायर करीब 6 किलो (6000 ग्राम) का होता है। अब यही टायर जब लगभग 35,000 किलोमीटर चल जाता है, तो उसका वजन करीब 300 से 500 ग्राम तक कम हो जाता है।

अब सवाल है—ये 300–500 ग्राम आखिर गया कहाँ?

ये सारा घिसा हुआ रबर बारीक पाउडर (Micro Plastic Pollution) बनकर सीधे हमारे वातावरण में मिल जाता है। धीरे-धीरे यह हवा, मिट्टी और पानी में घुलता रहता है।


आपने देखा होगा, कभी ज़ोर की ब्रेक मारने पर सड़क पर टायर के निशान साफ दिखाई देते हैं। और हाईवे ज़्यादातर काले-काले क्यों दिखते हैं? क्योंकि लाखों गाड़ियों के टायरों का यही पाउडर समय के साथ सड़क पर जमते-जमते काला रंग बना देता है।

अब अंदाज़ा लगाइए—एक छोटी कार के चार टायर मिलकर लगभग:

  • न्यूनतम घिसावट: 300 g × 4 = 1200 ग्राम (1.2 kg)
  • अधिकतम घिसावट: 500 g × 4 = 2000 ग्राम (2 kg)

यानी एक कार अपने टायरों से ही 1.2 kg से 2 kg तक रबर-पाउडर वातावरण में छोड़ देती है।

अब सोचिए—दुनिया में कितनी कारें, बसें, ट्रक और दोपहिया वाहन चलते हैं। रोज़ाना कितना टायर-पॉल्यूशन हवा में घुल रहा होगा!


Tyre Pollution kam kaise kare?

  • हमेशा गाड़ी के टायरों में सही एयर प्रेशर रखें।
  • कम या ज़्यादा प्रेशर से गाड़ी का संतुलन बिगड़ता है और टायर जल्दी घिसते हैं।
  • नया टायर लेते समय अच्छे ब्रांड का ही लें। सस्ते, लोकल टायर जल्दी घिसते हैं और सुरक्षित भी नहीं होते।
  • ओवर-स्पीडिंग और हार्ड ब्रेकिंग से बचें।
  • बिना जरूरत गाड़ी बाहर निकालने से बचें—जहाँ चलना हो, वहाँ पैदल या साइकिल का सहारा लें।

आज वो दिन नहीं रहे जब मन किया तो बस यूँही इधर-उधर घूमने निकल गए। अब समय आ गया है कि हम थोड़ा-सा मिनिमलिस्ट बनें, वरना आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ नहीं करेंगी।

“आइए, पर्यावरण संरक्षण में अपना एक कदम आगे बढ़ाएँ।”

1 thought on “Tyre se pradushan kaise hoti hai?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top